सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाहुबली ने बॉलीवुड के बाहुबलियों की छुट्टी कर दी

इस समय बॉलीवुड के बुद्धिजीवी और अपने आप को स्टार समझने वाले एक्टर ऐक्ट्रेस समझने वाले लोग ये सोच रहे है की बाहुबली कैसे इतने पैसे कमा गयी । जबकि बॉलीवुड के बड़े से बड़े एक्टर को मूवी realease करने के लिए छुट्टियों वाली तारीख खोजनी पड़ती है। कोई ईद तो कोई दीपावली तो कोई क्रिसमस।कुछ लोग तो फ़िल्म release तक  नही करते जबतक कोई हॉलीडे ना पड़ जाए। हमारे खान भाइयों ने तो कुछ तारीख़ तक पे अपनी ताकत से कब्जा कर रखा है । फ़िल्म समीक्षक तो उनको ही आदर्श मानकर जो करते है उसी को सही बताते हैं। आईपीएल season में तो कोई भूलकर भी अपनी बड़ी फिल्म realease नही करता है । उसे पता होता है कि फ़िल्म नही चलेगी । लेकिन बाहुबली ने ये साबित कर दिया कि अगर फ़िल्म अच्छी बनाई जाए तो किसी भी सीजन में चल जाएगी ।
अब बॉलीवुड तो ये समझ गया होगा कि उनकी फिल्मे लोग केवल समय गुजारने के लिए देखते हैं । क्योंकि बॉलीवुड में केवल एक बड़ा एक्टर ले किया शूटींग विदेशो में कर दी और प्रोमोशन में पैसा लगा दिया बस ।
फ़िल्म की स्टोरी क्या है , क्या एक्टिंग है , डायरेक्शन किसी से कुछ मतलब  नही बस चेहरे दिखा कर कितने पैसे कमायेंगे।
जबतक बॉलीवुड दिखावे में रहेगा बाहुबली जैसी फ़िल्मे उनको हर बार सोचने को मजबूर करेंगी। ये बुड्ढे एक्टर्स जिनको एक तरह की एक्टिंग के अलावा कुछ नही आता है । आता है तो बस प्रोमोशन प्रोमोशन प्रोमोशन।
फिल्म समीक्षक तो बस अपनी दुकान चलाने में लगे रहते हैं उन्हें ये तक नही पता चलता हैं कि कौन सी मूवी में क्या अच्छा है क्या बुरा बस पैसे मिलने चाहिए।
जनता को अच्छी मूवी चाहिए चाहे वो कही से मिले आजकल तो हर जगह की मूवी सबको कही भी देखने को मिल जाती है।
बाहुबली ने एक इतिहास रच दिया है और आगे भी बाहुबली का नाम रहेगा ।
आप बाहुबली का आनन्द ले और आगे भी अच्छी फिल्मो का इंतेज़ार करे जो कि हॉलिडे या सीजन नही देखती हो ।
धन्यवाद

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर आप सिंगल हैं तो वैलेंटाइन डे पे कुछ खास है आपके लिए

     वैसे तो वैलेंटाइन डे के दिन सभी जाना चाहते हैं अपने वैलेंटाइन के साथ। लेकिन अगर आप सिंगल भी है तो कोई प्रॉब्लम नही हैं आपके लिए भी है एक डे।  १४ February को आप सिंगल अवेयरनेस डे मना सकते हैं। इसमें आप अपने सभी सिंगल दोस्तों के साथ मिलकर कही पार्टी कर सकते हैं। यहां कोई रोक टोक नही होगी आप जैसे चाहे वैसे जा सकते हैं।  अपने पसंद की जगह और पसंद का खाना खा सकते हैं।  और भीड़ से अगल पहचान बना सकते हैं। अब देखिये वैलेंटाइन डे पे क्या होता हैं। १ करोड़ वैलेंटाइन कार्ड आपस में बदले जायेंगे। ७३% पुरुष और २७ % स्त्रियां कार्ड खरीदेंगे। इससे पता चलता है की लड़के वैलेंटाइन डे के दिन ही प्रोपोज़ करते हैं। और  प्रोपोज़ करने के पहले की टेंशन से भी बच जायेंगे या बच जाएँगी। ब्रिटेन के राजा हेनरी VII ने तो १५३७ में १४ फरवरी को संत वैलेंटाइन डे के लिए हॉलिडे भी कर दिया था। क्या आपको पता है ये मनाते क्यों हैं।  इसकी भी एक कहानी हैं। क्लाउडिस दूतीय ये नही चाहते थे की रोमन सैनिक युद्ध के समय विवाह करे परंतु सन्त वैलेंटाइन ने चोरी चोरी कई शादिया करा दी। इसके ...

What is Nudge Theory With Example

आप सभी ने आज भारत के आर्थिक सर्वेक्षण तो देख ही लिया होगा जिसमें बताया गया है कि भारत की अर्थवयवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की होने वाली है अलगे 5 वर्षों में । अब ये कैसे होगी उसमे एक ऐ...

जनता तो आरंभ से ही विरोध में थी। आप बाद में आये।

जनता तो आरंभ से ही  विरोध में थी। आप बाद में आये। आपको ये शीर्षक कुछ अटपटा सा लग रहा होगा। परन्तु  ये सत्य है और ये बात आज मुझे मेरी मित्र से बात करते हुए ही आभास  हुआ। अब मेरे कुछ मित्र जिन्हें भक्त भी कहते है वो ये कहते हैं की साठ साल तक किसी ने कुछ नही बोला , बोला था भाई और बहुत बोला था।  आप उस समय सुन नही रहे थे या आपको पता नही चला। और कुछ युवराज के भक्त कहते है जो भी किया हमने किया। अब मै ज्यादा  बात न करते हुए सीधे मुद्दे पे आता हूँ। जब देश आजाद हुआ तब कांग्रेस के प्रेसीडेंट के लिए १५ में से १२ प्रदेश कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई का नाम दिया था ३ ने किसी का नाम नही दिया था। परन्तु गाँधी जी ने नेहरू की तरफदारी की थी और अपनी इच्छा  जता चुके थे फिर भी किसी ने नेहरू का नाम नही दिया। अंतिम दिन जे. बी. कृपलानी ने नेहरू को नामित किया।   वल्लभ भाई पटेल ने अपना नाम वापस लेकर नेहरू को प्रधानमंत्री बनने दिया क्योकि वो ७१ वर्ष के हो गए थे और कार्यालय में बैठने के बजाए देश की सेवा करना चाहते थे ।  नेहरू ५६ वर्ष के थे तो वो कुछ अधिक समय तक सेवा कर ...