सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोनू निगम ने ये क्या बोल दिया -मस्जिद का स्पीकर बंद हो गया

सोनू निगम ने सर क्या मुंडा लिया लगता है की उनको आवाज ज्यादा सुनाई देने लगी। उन्हें सुबह के लाऊडस्पीकर की आवाज से ही उठ जा रहे हैं और हम हैं की पास में रखे अलार्म से भी नहीं उठते हैं। चलो कुछ भी हो उन्होंने  कहा थोड़ा लाउड स्पीकर धीमे बजा लिया करो पर कुछ लोगो को लगा की उनके अल्लाह पे हमला हो गया अब सोनू इतने भी ताकतवर नहीं हैं की किसी के अल्लाह पे हमला कर सके। उन्हें तो बस थोड़ी देर तक सोना था,रात में टीवी जो देखते हैं।                          ऐसा भी क्या जगाना किसी को इबादत करने के लिए उसे तो खुद ही उठना चाहिए जिसे इबादत करनी है अगर किसी को जबरदस्ती लाउड स्पीकर से जगाना पड़े तो ऐसी इबादत का क्या फायदा। अब सोनू निगम के घर पे पास की मस्जिद का स्पीकर बंद हो गया तो क्या इबादत बंद हो गयी ऐसा  नहीं है।  अब भी इबादत होती है और अल्लाह सुनता भी हैं।                        मुझे लिखने का मन तब किया जब पता चला की बंगाल में एक महान  इंसान ने सोनू निगम का सर कलम करने वाले को १० लाख देने का इनाम रखा। अगर यही इनाम वो किसी खोज या किसी गरीब को पढ़ाने में लगाते तो कितना फायदा होता। इन सब बातों से सोनू