सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Social Trade क्या पैसा वापस मिलेगा और कितना मिलेगा

एक २६ साल के B.Tech  स्नातक (Graduate ) ने एक ४० साल के M.B.A  परास्नातक के साथ मिलकर ६ लाख लोगो से ३७०० करोड़ रुपयो की ठगी की। और इसमें उनका साथ दिया बड़ी बड़ी  कंपनियों में काम करने वाले बुद्धिजीवी लोगो ने। मैं ऐसा इसलिए कहा क्योकि जो लोग भी शुरूआत में ऐसी कंपनी से जुड़ते है उन्हें पता होता है की कंपनी भागने वाली है और  अगर वो अभी जुड़ते है तो उनके पैसे कई गुना हो जायेंगे। क्योकि ऐसी कंपनी लाख लोगों से कम में नही मानती हैं। तबतक तो शुरुवात वाले लोगो के पैसे कई गुना  हो जाते हैं।

           अब ये बताइये Speak Asia जो की आज से कई साल पहले आयी थी वो जब २२०० करोड़ लेकर गयी तो क्या ये कंपनी उससे कम में रुकेगी। और इस कंपनी का साथ भी बड़े बड़े पदों पे काम करने वाले लोगो ने दिया। मैं बाकी लोगो की बात इसलिए कर रहा हूँ क्योकि शुरुवात के ६०%  लोगो से अगर आप पूछोगे की कंपनी कैसी है तो वो यही कहते हैं की कंपनी भागेगी ये तो पक्का है पर तबतक वो बहुत पैसे काम लेंगें। फसते तो वो लोग है जो बाद में जुड़ते हैं या जो उनपर भरोसा करके अपनी मेहनत की कमाई लगा देते हैं और बाद में पैसे डूब जाते हैं। आप परेशान न हो ऐसी कंपनिया आगे भी आती रहेंगी जबतक की सजा उनलोगों को भी ना मिले जो शुरुवात में पैसे कमाकर बाकी लोगों के लिए उदाहरण बन जाते हैं। हम भेड़ चाल में उनके पीछे चल पड़ते हैं।

           अब आइये Social Trade के business की बात कर लेते हैं। ये 5750 से 57500 रु  का Plan चलाते थे। आप जिनते ज्यादा पैसे देंगे  आपको रोज उतने ही link  क्लिक करने के लिए मिलते थे। और एक link क्लिक करने पे 5 से 8 रूपये ये  देते थे। और आपके अपने पैसे निकलने में ही २ से ३ महीने लग जाते थे और तबतक प्रतिदिन आपको और लोगो को जोड़ने के लिए कहा जाता था की जितने ज्यादा लोग होंगे उनती ज्यादा कमाई। लोग भी कभी लालच में तो कभी दुसरो की भलाई में और लोगो को जोड़ते चले जाते थे।

     अब ये advertisement पे क्लिक कराते थे जिनके इनको ८ से १० रूपये मिलते थे अब ये सोचने वाली बात है की जब गूगल और फेसबुक जैसे कंपनी एक ऐड में ५० पैसे से १ रूपये ले रही हैं तो कोई अपनी ऐड इस कंपनी को इनते ऊँचे दामो में क्यों देगा। Ablaze Info Solutions Private Limited जो की इनकी रजिस्टर्ड कंपनी है इसकी वेबसाइट या इसके किसी की डॉक्यूमेंट में नही लिखा है की ये कंपनी ऐसा कोई काम करती है। यहाँ  तक की इनके ऑफिस में भी आप इनके प्लान के बारे में बात नही कर सकते थे।

अब बात करते हैं पैसा कैसे वापस मिलेगा। कंपनी ने ७ जनवरी २०१७ से पैसा देना बंद कर दिया था। और पुलिस ने भी ५०० करोड़ ज़ब्त  किये हैं। अब आप या तो घर बैठिये और इंतज़ार करिये की कंपनी कब पैसे वापस करेगी या कंपनी पे कोर्ट में केस दर्ज कराइये। एक काम और कर सकते हैं की जिसको आदर्श मानकर आपने पैसे लगाए थे उससे पूछिये की भाई जब अगली पोंज़ी कंपनी से जुड़े तो आपको पहले बताये जिससे आप भी अपने पैसे कई गुना कर सकें।

       ऐसा कुछ भी नही होगा हमें ऐसी कंपनियों को आगे नही आने देना चाहिए। थोड़ा सा दिमाग लगाएंगे तो खुद ही समझ आ जायेगा की ये कंपनी फ्रॉड है। अगर अभी भी कोई किसी कंपनी में पैसे लगाकर अमीर बनने की सोच रहा है तो संभल जाइये क्योकि अब बड़ी कंपनी बंद हुई है तो अब वो भी भागने के फ़िराक में होंगे।

    मेरा आशय केवल आपको भविष्य के लिए जागरूक करना है  खबरों पे नजर रखे आजकल सरकार  अच्छी कानून ला रही है क्या पता सरकार इस मामले में भी नजर डाले। परंतु अब हम लोगो को भी सतर्क रहना है और खुद भी बचना है और आसपास के लोगो को भी जागरूक करना है।

धन्यवाद !!






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर आप सिंगल हैं तो वैलेंटाइन डे पे कुछ खास है आपके लिए

     वैसे तो वैलेंटाइन डे के दिन सभी जाना चाहते हैं अपने वैलेंटाइन के साथ। लेकिन अगर आप सिंगल भी है तो कोई प्रॉब्लम नही हैं आपके लिए भी है एक डे।  १४ February को आप सिंगल अवेयरनेस डे मना सकते हैं। इसमें आप अपने सभी सिंगल दोस्तों के साथ मिलकर कही पार्टी कर सकते हैं। यहां कोई रोक टोक नही होगी आप जैसे चाहे वैसे जा सकते हैं।  अपने पसंद की जगह और पसंद का खाना खा सकते हैं।  और भीड़ से अगल पहचान बना सकते हैं। अब देखिये वैलेंटाइन डे पे क्या होता हैं। १ करोड़ वैलेंटाइन कार्ड आपस में बदले जायेंगे। ७३% पुरुष और २७ % स्त्रियां कार्ड खरीदेंगे। इससे पता चलता है की लड़के वैलेंटाइन डे के दिन ही प्रोपोज़ करते हैं। और  प्रोपोज़ करने के पहले की टेंशन से भी बच जायेंगे या बच जाएँगी। ब्रिटेन के राजा हेनरी VII ने तो १५३७ में १४ फरवरी को संत वैलेंटाइन डे के लिए हॉलिडे भी कर दिया था। क्या आपको पता है ये मनाते क्यों हैं।  इसकी भी एक कहानी हैं। क्लाउडिस दूतीय ये नही चाहते थे की रोमन सैनिक युद्ध के समय विवाह करे परंतु सन्त वैलेंटाइन ने चोरी चोरी कई शादिया करा दी। इसके ...

जनता तो आरंभ से ही विरोध में थी। आप बाद में आये।

जनता तो आरंभ से ही  विरोध में थी। आप बाद में आये। आपको ये शीर्षक कुछ अटपटा सा लग रहा होगा। परन्तु  ये सत्य है और ये बात आज मुझे मेरी मित्र से बात करते हुए ही आभास  हुआ। अब मेरे कुछ मित्र जिन्हें भक्त भी कहते है वो ये कहते हैं की साठ साल तक किसी ने कुछ नही बोला , बोला था भाई और बहुत बोला था।  आप उस समय सुन नही रहे थे या आपको पता नही चला। और कुछ युवराज के भक्त कहते है जो भी किया हमने किया। अब मै ज्यादा  बात न करते हुए सीधे मुद्दे पे आता हूँ। जब देश आजाद हुआ तब कांग्रेस के प्रेसीडेंट के लिए १५ में से १२ प्रदेश कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई का नाम दिया था ३ ने किसी का नाम नही दिया था। परन्तु गाँधी जी ने नेहरू की तरफदारी की थी और अपनी इच्छा  जता चुके थे फिर भी किसी ने नेहरू का नाम नही दिया। अंतिम दिन जे. बी. कृपलानी ने नेहरू को नामित किया।   वल्लभ भाई पटेल ने अपना नाम वापस लेकर नेहरू को प्रधानमंत्री बनने दिया क्योकि वो ७१ वर्ष के हो गए थे और कार्यालय में बैठने के बजाए देश की सेवा करना चाहते थे ।  नेहरू ५६ वर्ष के थे तो वो कुछ अधिक समय तक सेवा कर ...

What is Nudge Theory With Example

आप सभी ने आज भारत के आर्थिक सर्वेक्षण तो देख ही लिया होगा जिसमें बताया गया है कि भारत की अर्थवयवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की होने वाली है अलगे 5 वर्षों में । अब ये कैसे होगी उसमे एक ऐ...