सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

What is Nudge Theory With Example


आप सभी ने आज भारत के आर्थिक सर्वेक्षण तो देख ही लिया होगा जिसमें बताया गया है कि भारत की अर्थवयवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की होने वाली है अलगे 5 वर्षों में । अब ये कैसे होगी उसमे एक ऐसा तरीका सरकार ने बताया है और उसके बारे में बात भी न्यूज में बहुत हो रही है और वो है nudge theory । तो आज हम nudge theory के बारे में बात करेंगे और कुछ उदाहरण भी देखेंगे कि कैसे इसका उपयोग किया गया और किया जाता है ।
Nudge Theory एक किताब है जिसको लिखा है   Richard Thaler and Cass Sunste  ने इसमें बताया गया है कि कैसे किसी की आदत या आर्थिक जरूरतों को अपने अनुसार बदला जाए और उसके लिए कोई उसको बिना किसी दबाव के खुद ही उत्साहित किया जाए कि वो हमारे अनुसार काम करे और उसे उसमे अपनी जीत लगे ।

आइए अब इसे समझने के लिए कुछ उदाहरण देख लेते हैं
1- 2009 में Amsterdam airport के शौचालय में बुल आई लगाया गया जिससे पुरुषों को एक जगह मिल गई मूत्र विसर्जन पे निशाना लगाने के लिए और फिर वहां जहां गंदगी नहीं फैलती थी ये बहुत समाचार में भी आया था इसी ने nudge  को ज्यादा फैलाया ।

2- अमेरिका में एक स्टोर में शाकाहारी समान बेचने के लिए स्टोर में उसी दिशा में हरे रंग का तीर बनाया गया और देखा कि लोग वहां ज्यादा जा रहे हैं और कुछ सामान भी खरीद रहे हैं ।

3- फलीपिंस में लोगों को धूम्रपान छुड़ाने के लिए उनके अकाउंट में 6 महीने तक पैसा जमा किया जाता था अगर वो छोड़ देते तो पैसा उनको मिलता नहीं हो दान दे दिया जाता था पैसा ।

4 - एक चीज सबसे ज्यादा उपयोग होती है कि आपके आस पास 10 में से 9 लोग ये अच्छा काम करते है। तो आपको लगता है जैसे कि आप ही बुरे हैं और जो काम इतने ज्यादा लोग कर सकते हैं वो आप क्यों नहीं कर सकते ।

5 - अगर आप किसी भी website पे कुछ खरीदते हैं जिसपर 2 या अधिक प्लान होते हैं तो आपने देखा होगा कि उसपर से एक पे लिखा होता है मोस्ट पॉपुलर । अधिकतर लोग अपनी जरूरत ना समझ कर उस प्लान को ले लेते हैं।

6- किसी मशहूर हस्ती या फिल्म अभिनेता से प्रचार कराकर आपको सामान बेचना भी एक nudge ही है। भले ही आपको सच्चाई पता हो कि फला अभिनेता पूरे साल diet पे रहता है और कोई शीतल पेय नहीं पीता फिर भी उसके प्रचार को देखकर हम जरूर पीते हैं।

तो यहां कुछ उदाहरण हैं nudge theory के । उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि ये क्या है और आगे सरकार इसका कैसे उपयोग करने वाली है। अगर आपके पास कोई और ऐसा उदाहरण हो जो बताना जरूरी है तो कॉमेंट करें ।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर आप सिंगल हैं तो वैलेंटाइन डे पे कुछ खास है आपके लिए

     वैसे तो वैलेंटाइन डे के दिन सभी जाना चाहते हैं अपने वैलेंटाइन के साथ। लेकिन अगर आप सिंगल भी है तो कोई प्रॉब्लम नही हैं आपके लिए भी है एक डे।  १४ February को आप सिंगल अवेयरनेस डे मना सकते हैं। इसमें आप अपने सभी सिंगल दोस्तों के साथ मिलकर कही पार्टी कर सकते हैं। यहां कोई रोक टोक नही होगी आप जैसे चाहे वैसे जा सकते हैं।  अपने पसंद की जगह और पसंद का खाना खा सकते हैं।  और भीड़ से अगल पहचान बना सकते हैं। अब देखिये वैलेंटाइन डे पे क्या होता हैं। १ करोड़ वैलेंटाइन कार्ड आपस में बदले जायेंगे। ७३% पुरुष और २७ % स्त्रियां कार्ड खरीदेंगे। इससे पता चलता है की लड़के वैलेंटाइन डे के दिन ही प्रोपोज़ करते हैं। और  प्रोपोज़ करने के पहले की टेंशन से भी बच जायेंगे या बच जाएँगी। ब्रिटेन के राजा हेनरी VII ने तो १५३७ में १४ फरवरी को संत वैलेंटाइन डे के लिए हॉलिडे भी कर दिया था। क्या आपको पता है ये मनाते क्यों हैं।  इसकी भी एक कहानी हैं। क्लाउडिस दूतीय ये नही चाहते थे की रोमन सैनिक युद्ध के समय विवाह करे परंतु सन्त वैलेंटाइन ने चोरी चोरी कई शादिया करा दी। इसके ...

रावण एक प्रकांड पंडित था |

आजकल सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बहुत तेजी से चल पड़ा है रावण के बखान का वो एक प्रकांड पंडित था !जी हाँ था उसने माता सीता को कभी छुआ नहीं ! ठीक अपनी बहन के अपमान के लिये पूरा कुल दाँव पर लगा दिया !जी हाँ ये भी ठीक ! अरे भाई ! माता सीता को नहीं छूने का कारण उसकी भलमनसाहत नहीं , बल्कि कुबेर के पुत्र “नलकुबेर” द्वारा दिया गया श्राप था. कि यदि किसी स्त्री को उसकी इच्छा विरुद्ध छुआ , तो उसके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो जायेंगे... कभी लोग ये कहानी सुनाने बैठ जाते हैं कि एक माँ अपनी बेटी से ये पूछती है कि तुम्हें कैसा भाई चाहिये ? बेटी का जवाब होता है ~ रावण जैसा जो अपनी बहन के अपमान का बदला लेने के लिये सर्वस्व न्यौछावर कर दे भद्रजनों ! ऐसा नहीं है. रावण की बहन सूर्पणखां के पति का नाम विद्युतजिव्ह था , जो राजा कालकेय का सेनापति था ! जब रावण तीनो लोकों पर विजय प्राप्त करने निकला तो उसका युद्ध कालकेय से भी हुआ , जिसमें उसने विद्युतजिव्ह का वध कर दिया , तब सूर्पणखा ने अपने ही भाई को श्राप दिया कि, तेरे सर्वनाश का कारण मैं बनूँगी !!... कोई कहता है कि रावण अजेय था ! जी नहीं... प्र...