सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Exam का सीजन आ गया | इस बार नक़ल नहीं होगी

तो आप सभी जानते होंगे की हर बार मीडिया में उत्तर प्रदेश और बिहार के बोर्ड की परीक्षा बदनाम रही है और सरकार  हर साल नक़ल नहीं हो इसके लिए इंतेज़ाम करती है। इस बार सरकार  ने कमर कस  ली है की चाहे कुछ भी हो जाये नक़ल नहीं होने देना है। लेकिन सरकार  और अफसर ये भूल जाते हैं की वो पढ़े तो उसी विद्यालय में हैं तो जो भी वो सोचते हैं उससे पहले स्कूल वाले सोच लेते हैं। अब देखिये कैसे कैसे इंतेज़ाम हुए हैं। 

इस बार बड़े बड़े अफसर मंत्री कोई भी दौरा कर  सकता है एग्जाम सेंटर पे। लेकिन इस दौरे की जिम्मेदारी होगी छोटे अफसरों पे और छोटे अफसर जिम्मेदारी देंगे स्कूल वालो को। साहब के आने पे तयारी अच्छी होनी चाहिए। और अच्छी तयारी के लिए प्रिंसिपल साहब हो 15 मिनट पहले बताना होगा। बस हो गया सारा इंतेज़ाम। 

अब मान ले की कोई तयारी नहीं की गयी जो असंभव है लेकिन मानने में क्या जाता है। तो मान लीजिये की बड़े साहब बिना बताये आ गए तो स्कूल से 5 किलोमीटर के दायरे में जो कर्मचारी एग्जाम सेंटर वालो ने लगा के रखे होते है वो किस दिन काम आएंगे और साहब पैदल तो आ नहीं जायेंगे आएंगे तो सरकारी गाड़ी से ही आएंगे। इधर  साहब दिखे उधर मोबाइल की घंटी बजी और हो गया सारा इंतेज़ाम। 

अब ये भी मान ले की साहब बिना सरकारी गाड़ी के आ जाये तो उन्हें पहचानेगा कौन और पहचान भी लिया तो उन्हें साहब मानेगा कौन जब तक वो अपनी पहचान कराएँगे की हम साहब ही हैं तबतक हो चुका होगा सारा इंतेज़ाम। 

अब अफसरों को कोटा भी पूरा करना होता की कुछ स्कूल को पकडे तो बड़ी मेहनत  करके १०० में से २ को पकड़ भी लेते हैं और मीडिया में खूब वाह वाही लुटते हैं लेकिन जब एग्जाम सेंटर  से १०० में से १० मिल जाता है बस जांच बंद और सबकुछ पहले जैसा।  हो गया सारा इंतेज़ाम अगली बार का भी। 

जिंदगी में काम वही चीजे आती हैं जो बिना नक़ल या अपनी मेहनत  से सीखी जाती हैं। तो आप खुद पर भरोसा रखे क्योकि जो चीज अभी बिना मेहनत के मिल जाती है उसका बाद में बहुत बड़ा भुगतान करना होता है। केवल आप ही रोक सकते हैं नक़ल को और कोई नहीं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अगर आप सिंगल हैं तो वैलेंटाइन डे पे कुछ खास है आपके लिए

     वैसे तो वैलेंटाइन डे के दिन सभी जाना चाहते हैं अपने वैलेंटाइन के साथ। लेकिन अगर आप सिंगल भी है तो कोई प्रॉब्लम नही हैं आपके लिए भी है एक डे।  १४ February को आप सिंगल अवेयरनेस डे मना सकते हैं। इसमें आप अपने सभी सिंगल दोस्तों के साथ मिलकर कही पार्टी कर सकते हैं। यहां कोई रोक टोक नही होगी आप जैसे चाहे वैसे जा सकते हैं।  अपने पसंद की जगह और पसंद का खाना खा सकते हैं।  और भीड़ से अगल पहचान बना सकते हैं। अब देखिये वैलेंटाइन डे पे क्या होता हैं। १ करोड़ वैलेंटाइन कार्ड आपस में बदले जायेंगे। ७३% पुरुष और २७ % स्त्रियां कार्ड खरीदेंगे। इससे पता चलता है की लड़के वैलेंटाइन डे के दिन ही प्रोपोज़ करते हैं। और  प्रोपोज़ करने के पहले की टेंशन से भी बच जायेंगे या बच जाएँगी। ब्रिटेन के राजा हेनरी VII ने तो १५३७ में १४ फरवरी को संत वैलेंटाइन डे के लिए हॉलिडे भी कर दिया था। क्या आपको पता है ये मनाते क्यों हैं।  इसकी भी एक कहानी हैं। क्लाउडिस दूतीय ये नही चाहते थे की रोमन सैनिक युद्ध के समय विवाह करे परंतु सन्त वैलेंटाइन ने चोरी चोरी कई शादिया करा दी। इसके ...

रावण एक प्रकांड पंडित था |

आजकल सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बहुत तेजी से चल पड़ा है रावण के बखान का वो एक प्रकांड पंडित था !जी हाँ था उसने माता सीता को कभी छुआ नहीं ! ठीक अपनी बहन के अपमान के लिये पूरा कुल दाँव पर लगा दिया !जी हाँ ये भी ठीक ! अरे भाई ! माता सीता को नहीं छूने का कारण उसकी भलमनसाहत नहीं , बल्कि कुबेर के पुत्र “नलकुबेर” द्वारा दिया गया श्राप था. कि यदि किसी स्त्री को उसकी इच्छा विरुद्ध छुआ , तो उसके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो जायेंगे... कभी लोग ये कहानी सुनाने बैठ जाते हैं कि एक माँ अपनी बेटी से ये पूछती है कि तुम्हें कैसा भाई चाहिये ? बेटी का जवाब होता है ~ रावण जैसा जो अपनी बहन के अपमान का बदला लेने के लिये सर्वस्व न्यौछावर कर दे भद्रजनों ! ऐसा नहीं है. रावण की बहन सूर्पणखां के पति का नाम विद्युतजिव्ह था , जो राजा कालकेय का सेनापति था ! जब रावण तीनो लोकों पर विजय प्राप्त करने निकला तो उसका युद्ध कालकेय से भी हुआ , जिसमें उसने विद्युतजिव्ह का वध कर दिया , तब सूर्पणखा ने अपने ही भाई को श्राप दिया कि, तेरे सर्वनाश का कारण मैं बनूँगी !!... कोई कहता है कि रावण अजेय था ! जी नहीं... प्र...

What is Nudge Theory With Example

आप सभी ने आज भारत के आर्थिक सर्वेक्षण तो देख ही लिया होगा जिसमें बताया गया है कि भारत की अर्थवयवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की होने वाली है अलगे 5 वर्षों में । अब ये कैसे होगी उसमे एक ऐ...